238 बीईओ के पदों का अधियाचन अपलोड नहीं
प्रयागराज। यूपी में करीब 238 खंड शिक्षा अधिकारियों का अधियाचन तैयार होने के बावजूद लोक सेवा आयोग के ई-पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है। सूत्रों के अनुसार, शासन स्तर पर यह अधियाचन अभी लंबित है। निदेशालय सूत्रों के मुताबिक, बेसिक शिक्षा विभाग खंड शिक्षा अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। प्रदेश के 75 जिलों में 1031 खंड शिक्षा अधिकारी होने चाहिए।
