फार्मासिस्ट और अवर अभियंता के 1442 पदों पर होंगी भर्तियां
लखनऊः उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वेटेरिनरी फार्मासिस्ट और अवर अभियंता (कृषि) के पदों पर भर्तियों के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए विज्ञापन जारी कर दिए हैं। दोनों भर्तियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 के अंकों के आधार पर शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए में आवेदन कर सकेंगे।
पशुपालन निदेशालय के अधीन वेटेरिनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती के लिए
पंजीकरण, आनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर है। आवेदन में संशोधन 12 अक्टूबर तक हो सकेगा। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे जो 100 अंकों के होंगे। इसी तरह कृषि निदेशालय के अधीन अवर अभियंता (कृषि) के 134 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के लिए 17 सितंबर से आवेदन होंगे। पंजीकरण, शुल्क जमा करने और आनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है।
