प्रदेश के इन क्षेत्रों में दो दिन भारी बारिश की संभावना
लखनऊ। उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने अवदाब के कारण आज मध्य प्रदेश से सटे निचले हिस्सों, तराई क्षेत्रों में झमाझम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मानसूनी द्रोणी के मुजफ्फरनगर, फतेहगढ़ से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर स्थानांतरित होने से मानसूनी सक्रीयता बढ़ने के कारण आने वाले दो दिनों में केंद्रीय और तराई क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज, चमक के साथ बारिश की बौछार हो सकती है।
