डीएलएड की 87,000 से ज्यादा सीटें खाली
प्रयागराजः बेसिक शिक्षक भर्ती की अनिवार्य अर्हता डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए सीटों के सापेक्ष करीब 87,298 आवेदन कम मिले हैं। प्रदेश में सभी प्रशिक्षण संस्थानों को मिलाकर 2,39,500 सीटों के सापेक्ष मिले 1,52,202 आवेदनों के क्रम में प्रवेश के लिए
काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। इस तरह यदि आवेदन किए सभी अभ्यर्थी प्रवेश लेते हैं, तब भी कम मिले आवेदनों की सीटों का खाली रहना तय है, लेकिन आवेदन करने के बावजूद मनपसंद कालेज नहीं मिलने पर कई अभ्यर्थी प्रवेश नहीं लेते हैं। ऐसी स्थिति में रिक्त रह जाने वाली सीटों की संख्या इससे अधिक होगी।