असि. प्रोफेसर के 1112 पदों पर आवेदन आज से
प्रयागराज, । चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) के तहत प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 और प्रोफेसर के 44 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा
करने की अंतिम तिथि एक सितंबर तय की है। आवेदन में सुधार और शुल्क समाधान आठ सितंबर तक होगा और आयोग में 15 सितंबर तक हार्डकॉपी जमा की जाएगी। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि ओटीआर आधारित ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्देशों का गहनता से अध्ययन कर लें और जिस विषय के लिए उनकी अर्हता हो, उसके लिए आवेदन करें।
