Basic Shiksha Khabar is a trusted educational news portal providing latest updates related to primary education, teacher recruitment, UPTET, Super TET, Sarkari Result, Admit Card, government jobs, and education department news across Uttar Pradesh.
We aim to deliver fast, accurate, and useful information for students, teachers, and job aspirants.
एलटी ग्रेड शारीरिक शिक्षा के 1,142 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त
BS Khabar
एलटी ग्रेड शारीरिक शिक्षा के 1,142 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) पुरुष/महिला शाखा (एलटी ग्रेड) परीक्षा-2025 के तहत मुख्य परीक्षा से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,136 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। विज्ञापन की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं करने के कारण उनके आवेदन रद किए गए हैं। आयोग द्वारा जारी सूची में अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक के साथ आवेदन निरस्त किए जाने के कारण भी सार्वजनिक किए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देते हुए छह जुलाई की शाम तक स्पष्टीकरण या अभिलेख प्रस्तुत करने की समयसीमा तय की गई है। सबसे अधिक 645 अभ्यर्थियों के आवेदन
सबसे अधिक 645 आवेदन खेल प्रमाणपत्र की वैधता से संबंधित, 278 ने नहीं लगाया प्रमाणपत्र
136 अभ्यर्थियों के आवेदन की हार्ड कापी व शैक्षणिक अभिलेख अंतिम तिथि तक नहीं मिले
इसलिए निरस्त किए गए, क्योंकि उन्होंने कुशल उत्कृष्ट खिलाड़ी (स्पोर्ट्स कोटा) का दावा तो किया, लेकिन उसके समर्थन में आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं अभिलेख निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत नहीं किए।
इसके अलावा 278 अभ्यर्थियों के आवेदन भी इसी श्रेणी में आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न कराने के कारण निरस्त हुए हैं। वहीं, 136 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की हार्ड कापी एवं शैक्षिक
उ० प्र० लोक सेवा आयोग प्रयागराज
अभिलेख आयोग में अंतिम तिथि तक जमा नहीं किए, जिसके चलते उनका आवेदन रद कर दिया गया। आयोग के अनुसार 24 अभ्यर्थियों के पास विज्ञापन में निर्धारित एनसीटीई मान्यता प्राप्त बीपीएड/बीपीई जैसी अनिवार्य शैक्षिक योग्यता नहीं थी। इसी प्रकार 18 अन्य अभ्यर्थियों के आवेदन भी आवश्यक योग्यता पूरी न करने के कारण निरस्त किए गए। विज्ञप्ति के अनुसार कुछ अभ्यर्थियों ने केवल ग्रुप-2 (स्पर्श), ग्रुप-3
(स्पर्श एवं संकेत) अथवा ग्रुप-4 (प्रयास) के लिए पात्रता का म आनलाइन दावा किया था, लेकिन निर्धारित योग्यता या प्रमाण-पत्र श प्रस्तुत नहीं कर सके। ऐसे मामलों में प भी आवेदन रद किए गए।
आयोग ने यह भी पाया कि कुछ अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र में वि जन्मतिथि संबंधी गलत जानकारी दर्ज की थी, जबकि कुछ ने आनलाइन आवेदन में दी गई श्रेणी या उपश्रेणी प बाद में बदलने का प्रयास किया। कुछ मामलों में डीएफएफ तथा अन्य आरक्षण श्रेणियों के दावे के समर्थन में आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किए गए। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने शपथ-पत्र के माध्यम से स्वयं स्वीकार किया कि वे संबंधित श्रेणी के पात्र नहीं हैं, जिसके चलते उनके आवेदन भी रद कर दिए गए।
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master,
Primary Ka Master News,
UP Basic Shiksha News,
Basic Shiksha Khabar,
UPTET News,
Super TET News,
Teacher News,
Shikshamitra News,
Basic Shiksha Parishad,
UP Education News,
Sarkari Result,
Teacher Recruitment,
UP Teacher Vacancy,
CTET News,
D.El.Ed News,
TET News,
UPPSC News,
Government Jobs,
Sarkari Naukri,
Latest Education News,
UP School News,
Basic Education Department News