|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

यूपी टीईटी में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 14 साल्वर गिरफ्तार

 यूपी टीईटी में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 14 साल्वर गिरफ्तार


प्रयागराज, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से गुरुवार से शुरू हुई यूपीटीईटी 2026 के पहले दिन ही विभिन्न जिलों में 14 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। सभी को स्थानीय पुलिस को सौंपते हुए उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहतएफआईआर दर्ज कराई जा रही है। दोनों पालियों में पंजीकृत 8,07,636 परीक्षार्थियों में से 6,84,614 (84.76%) परीक्षा में शामिल हुए। इनमें महिला परीक्षार्थियोंका उपस्थिति प्रतिशत 84.69 फीसदी तथा पुरुष परीक्षार्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 84.86 रहा।







पहले दिन ही सवा लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा


60 जिलों के 955 केंद्रों पर हुई पहली पाली (सुबह 9:30 से 12 बजे तक) में सात जबकि दूसरी पाली (दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक) में सात फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। जिन जिलों से फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं उनमें बदायूं, इटावा, फिरोजाबाद, गोंडा, कानपुर नगर, मथुरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी और गोरखपुर शामिल हैं। पीआरओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा पारदर्शी, नकल विहीन, शुचितापूर्ण, निर्विघ्न संपन्न हुई।


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join