|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

रेलवे में 4098 पदों पर नियुक्ति की तैयारी

 रेलवे में 4098 पदों पर नियुक्ति की तैयारी




पटना, । रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों को मंजूरी दे दी है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को स्वीकृत रिक्तियों की जानकारी भेज दी गई है। रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार,


35 अलग-अलग श्रेणियों में जल्द जारी होगी वैकेंसी


सबसे अधिक जेई पद के लिए 845 की रिक्तियां






रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों को स्वीकृत रिक्तियों की जानकारी भेजी


जूनियर इंजीनियर, डीएमएस और सीएमए के कुल 4098 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सबसे अधिक जेई (पीडब्ल्यू आई) में 845 रिक्तियां हैं। स्वीकृत रिक्तियों में जूनियर इंजीनियर (वर्क्स) के 470 पद शामिल हैं। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर (कैरिज एंड


आरआरबी एनलीए सीबीटी-टू-2 की परीक्षा 28 को


पटना। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) पद की कंप्यूटर आधारित परीक्षा-2 (सीबीटू-2) की संभावित तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 28 जुलाई को होगी। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम सिटी और डेट देख सकेंगे। एससी/एसटी अभ्यर्थी इसी लिंक से ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर पाएंगे। ई-कॉल लेटर परीक्षा से लगभग चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।


वैगन) के 450 पद, जूनियर इंजीनियर (वर्कशॉप-मैकेनिकल) के 436 पद, जूनियर इंजीनियर (ट्रैक मशीन) के 49 पद, जूनियर इंजीनियर (ब्रिज) के 46 पद, जेई (पी-वे) के 163 पद, जूनियर इंजीनियर (टीआरएस) के 163 पद, जूनियर इंजीनियर (टीआरडी)


के 82 पद और डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट के 314 पद स्वीकृत किए गए हैं। ये सभी पद पे लेवल-6 के अंतर्गत आएंगे। भर्ती के लिए अधिसूचना रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से जारी की जाएगी। इसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join