|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य पद की लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी

 प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य पद की लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड)/अल्पसंख्यक इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य व हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पद की लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों स्तर के पदों के लिए तीन खंडों की 12-12 इकाई से प्रश्न पूछे जाएंगे। खंड एक व दो से 30-30 प्रश्न रहेंगे, जबकि खंड तीन से 60 प्रश्न होंगे।









इस तरह कुल 120 प्रश्नों का प्रश्नपत्र होगा। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। लिखित परीक्षा 360 अंकों की होगी। इसके अलावा 40 अंक का साक्षात्कार भी होगा। दोनों की मेरिट के आधार पर चयन की कार्यवाही की जाएगी।


प्रधानाचार्य पद के लिए खंड शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुरू की भर्ती के लिए तैयारी, 120 प्रश्न की होगी परीक्षा


तीन खंडों को मिलाकर 12 इकाई से दोनों स्तर के पदों के लिए पूछे जाएंगे प्रश्न


एक के 30 प्रश्न समसामयिकी, भारतीय इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत का भूगोल, सामान्य विज्ञान, सूचना व संचार प्रौद्योगिकी से पूछे जाएंगे। खंड दो में 30 प्रश्न सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी से संबंधित होंगे। खंड तीन से 60 प्रश्न स्वतंत्रता पूर्व व स्वातंत्रयोत्तर भारत में शिक्षा का विकास, उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921, संबद्ध


अधिनियम, नियमावली व विनियमावली, प्रधानाचार्य की भूमिका और उत्तरदायित्व, शैक्षणिक प्रशासन, कार्यालय प्रशासन, विद्यालय का वित्तीय प्रशासन, शिक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाएं व क्रियान्वयन पर केंद्रित होंगे।


इसके अलावा प्रधानाध्यापक पद के लिए खंड-एक व खंड-दो में 30-30 प्रश्न प्रधानाचार्य के लिए निर्धारित इकाई से पूछे जाएंगे, जबकि खंड-तीन के 60 प्रश्न स्वतंत्रता पूर्व व स्वातंत्र्योत्तर भारत में शिक्षा का विकास, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अधिनियम, बेसिक शिक्षा से संबंधित निकाय से संबंधित होंगे। अन्य इकाई प्रधानाचार्यों पद के अनुरूप निर्धारित की गई है।



ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join