गुरुजी कहेंगे - हेलो ! बच्चा स्कूल क्यों नहीं आ रहा
प्रयागराज
बेसिक-माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की घटती संख्या पर शासन चिंतित है। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा/माध्यमिक शिक्षा ने यू ट्यूब सत्र में शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों से संवाद कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, यदि विद्यार्थी विद्यालय न आएं तो माता-पिता से फोन पर बात करके पूछें कि बच्चा स्कूल क्यों नहीं आया? इस प्रयास से माता-पिता बच्चों की पढ़ाई से सीधे जुड़ेंगे।
बहू अपने क्षेत्र में तीन से छह वर्ष के बच्चों की वास्तविक स्थिति की सूची के अनुरूप भ्रमण करके बच्चों को बाल वाटिका से जोड़ेंगी। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी/आशा
छह वर्ष से अधिक के बच्चों को कक्षा एक में नामांकित कराने का अभियान बेसिक स्कूलों में चलाना है। कक्षा पांच उत्तीर्ण बच्चों को कक्षा छह में नामांकित कराने का दायित्व पूरा करना है। बीएसए अनिल कुमार के अनुसार निपुण भारत मिशन का उद्देश्य बच्चों के सीखने-सिखाने के लिए है।
