|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

माध्यमिक विद्यालयों की गतिविधियों की होगी आनलाइन निगरानी

 माध्यमिक विद्यालयों की गतिविधियों की होगी आनलाइन निगरानी


लखनऊः शिक्षा की गुणवत्ता और सरकार के नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए अब प्रदेश के साथ मंडल स्तर पर भी माध्यमिक विद्यालयों की गतिविधियों की निगरानी होगी ताकि इन विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सके। यह व्यवस्था जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र से लागू होगी। इस पहल से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रगति और भौतिक उपलब्धियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।







प्रगति मंडलीय विज्ञान अधिकारी डा. दिनेश कुमार ने बताया कि अपर राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा माध्यमिक ने ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय को भी जोड़ा है। राजधानी समेत हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव और रायबरेली के माध्यमिक विद्यालयों में संचालित समग्र शिक्षा की गतिविधियों को आनलाइन देखा जा सकेगा। किसी भी स्तर पर शिथिलता या विलंब की स्थिति में समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।







ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join