परिषदीय स्कूलों में आग से सुरक्षा पर सख्ती, हो बेहतर प्रबंध , आदेश जारी
लखनऊ। गर्मी की छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार से परिषदीय विद्यालय खुले। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 1.33 लाख स्कूलों में पढ़ रहे 1.48 करोड़ बच्चों की आग से सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध व जांच के निर्देश दिए हैं। मध्याह्न भोजन योजना के सुरक्षित संचालन को लेकर व्यापक तैयारी करने को कहा गया है।
विद्यालयों में भोजन बनाने के दौरान आग से दुर्घटनाओं की किसी भी आशंका को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने निर्देश दिया है कि मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा है कि खाद्यान्न और अन्य सामग्री का सुरक्षित भंडारण किया जाए ताकि स्वच्छता और सुरक्षा दोनों बनी रहें।
