सुविधा : पीएफ खाते से निकासी के लिए इजाजत नहीं लेनी होगी
तीन दिन तक ईपीएफओ वेबसाइट अपडेट करने का काम करेगा और उसके बाद एटीएम से पीएफ राशि की निकासी का प्रावधान उपलब्ध हो जाएगा।
उम्मीद की जा रही है कि सॉफ्टवेयर अपडेट का काम पूरा होने के बाद अगले सप्ताह के अंत तक ईपीएफओ के सदस्यों को तत्काल पीएफ खाते से निकासी की सुविधा मिलेगी।
मौजूदा समय में पीएफ खाते में जमा धनराशि की निकासी के लिए सदस्यों को आवेदन करना होता है। उसके बाद एक से दो सप्ताह के अंदर धनराशि
सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद अगले सप्ताह के अंत तक खाते से निकासी की सुविधा मिलेगी
सदस्य के खाते में आती है। इस प्रक्रिया में कई बार क्लेम रिजेक्ट भी होते हैं लेकिन नई सुविधा शुरू होने पर निकासी में किसी तरह की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। नई व्यवस्था के बाद आप पीएफ राशि में से 75% रकम निकाल सकेंगे, 25% राशि पीएफ खाते में रखना जरूरी हो सकता है। निकाली गई रकम को यूपीआई आईडी के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा
