Bed Counselling : बीएड की प्रवेश काउंसिलिंग एक जुलाई से, रैंक के आधार पर मिलेगा कालेज
एक जुलाई को पंजीकरण और दो जुलाई से भरा जाएगा कॉलेज का विकल्प
झांसी। बुंदेलखंड विवि एक जुलाई से बीएड की प्रवेश काउंसिलिंग शुरू कराने जा रहा है। तीन चरण में होने वाली काउंसिलिंग का समय 15-15 दिन का होगा। इसके लिए सभी विवि से सीटों का ब्योरा एकत्र कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को कुलपति व कुलसचिव संयुक्त रूप से कुल सचिवों को काउंसलिंग से संबंधित दिशा-निर्देश देंगे।
बीएड की प्रवेश परीक्षा 31 मई को प्रदेश के 72 जिलों में बने 1,011 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। इस परीक्षा के लिए 4,44,958 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए जिनमें से 4,00,506 ने परीक्षा दी। विगत तीन वर्ष की तुलना में इस बार बीएड में प्रवेश लेने वालों की संख्या ज्यादा है। इसलिए एक जुलाई से काउंसिलिंग शुरू होगी।
कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया एक जुलाई से काउंसिलिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को सभी विवि के कुलसचिवों के संग चर्चा होगी और दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
