नीट यूजी : प्रोविजनल आंसर की जारी, 28 तक दर्ज कराएं आपत्ति
आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 200 रुपये शुल्क देना होगा
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून को आयोजित दोबारा नीट यूजी 2026 के चारों सेट के प्रश्नपत्र और प्रोविजनल आंसर-की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 जून रात 11.50 बजे तक आपत्ति दे सकेंगे।
आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 200 रुपये शुल्क देना होगा। यदि विशेषज्ञ समिति आपत्ति को सही मानती है, तो 200 की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। एनटीए के मुताबिक, प्रोविजनल आंसर-की आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी। ई-मेल, डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी।
उम्मीदवार केवल अपने प्रश्नपत्र सीरीज कोड के अनुसार ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी एक उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो उसका लाभ सभी चार सेटों के उम्मीदवारों को मिलेगा। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी। फिलहाल स्कैन की गई
30 तक नीट यूजी की फीस वापसी का मौका
छात्रों को नीट यूजी 2026 पंजीकरण फीस वापसी का एक ओर मौका दिया जा रहा है। छात्र 30 जून तक रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद, दोबारा मौका नहीं मिलेगा। अभी तक 19 लाख छात्रों ने फीस वापसी के लिए आवेदन कर दिया है। जबकि परीक्षा में 22.79 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था।
ओएमआर उत्तर-पत्र उपलब्ध नहीं। करवाया गया है।
ओएमआर स्कैनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी ओएमआर शीट देखने का अलग से मौका मिलेगा। विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की जांच ओएमआर स्कैनिंग के साथ-साथ की जाएगी। सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। सही पाए जाने पर प्रोविजनल आंसर-की में संशोधन किया जाएगा।
संशोधित फाइनल आंसर-की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। अंतिम निर्णय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई फाइनल आंसर-की को ही फाइनल माना जाएगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए की अधिकारिक neet.nta.nic.in और nta.ac.in देखें। इसके अलावा वेबसाइट 011-40759000 और 011-69227700 पर फोन कर सकते हैं
