टीजीटी-पीजीटी के 23,775 पदों पर भर्ती की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 23775 रिक्त पदों पर भर्ती की मांग तेज हो गई है। पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रतियोगी अभ्यर्थियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
अभ्यर्थियों ने सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट-तीन हीरालाल सैनी को सौंपा। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी
पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
11 जून से लगातार आंदोलनरत हैं। वे पुरानी नियमावली के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को तत्काल पद से हटाने की मांग की। युवा मंच ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में प्रभाकर सिंह परिहार, अशोक कुमार पटेल, कुमार कौशल, अखिलेश वर्मा, एलके चौधरी, सुशोभित चौरसिया, बृजेश सिंह आदि रहे।
