|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

संपत्ति ब्योरा न देने वालों पर पहले कार्रवाई फिर वेतन

 संपत्ति ब्योरा न देने वालों पर पहले कार्रवाई फिर वेतन


लखनऊ, जिन | कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए कार्मिक विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। ब्यौरा नहीं देने वाले कार्मिकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी एनआईसी और मानव संपदा प्रोजेक्ट के प्रभारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्मिक विभाग ने साफ किया है कि इसके बाद ही कर्मचारियों का रूका वेतन दिया जाएगा।





दरअसल कार्मिक विभाग ने सभी राज्यकर्मियों को चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने चल-अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया। जिसकी वजह से कई कर्मचारियों का वेतन मार्च से रूका हुआ है। कार्मिक


5,000 से अधिक कर्मियों को नहीं मिल रहा वेतन


चल-अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं देने के कारण प्रदेश में करीब 5,000 कर्मचारियों का वेतन पिछले चार महीने से रुका हुआ है। कार्मिक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जिन कर्मचारियों ने चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। उसमें ज्यादातर समूह ग और घ के कर्मचारी हैं।


विभाग ने साफ कर दिया है कि विभागीय कार्यवाही के बाद ही ऐसे कर्मचारियों को रुका हुआ वेतन मिलना शुरू होगा। राज्य कर्मचारियों को 31 जनवरी तक संपत्ति का ब्योरा देना था। 31 जनवरी 2026 तक की तय समयसीमा के बावजूद 47,816 कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज नहीं किया था।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join