पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका
प्रयागराज : विधानसभा चुनाव के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियां भी चल रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग का जोर मजबूत मतदाता सूची तैयार करने और किसी भी मतदाता का नाम छूटने से रोकने पर है। इसी उद्देश्य से सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन कराने और नाम कटवाने के लिए एक और मौका दिया गया है।
जिले के 23 ब्लाकों में ग्राम प्रधान के 1540, ग्राम पंचायत सदस्य के 19820, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2086 और जिला पंचायत सदस्य के 84 पद हैं। पंचायत चुनाव
की मतदाता सूची का पुनरीक्षण 10 जून को पूरा हुआ था। इसके बाद प्रकाशित अंतिम सूची में 23 ब्लाकों के कुल 34,95,195 मतदाता दर्ज थे। अब इन आंकड़ों में संशोधन हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी डा. अखिलेश कुमार मिश्रा ने आवेदन लेने के कुमार आदेश जारी किए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश बरनवाल ने कहा कि सूची में नाम न होने पर मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं, ताकि वे अगले पंचायत चुनाव में मतदान कर सकें।
