जनगणना प्रशिक्षण में लगाया तो प्रभावित होगी परीक्षा की तैयारी, शिक्षक संघ ने उठाई आवाज
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पांच फरवरी से बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऐसे में स्कूलों में परीक्षा तैयारियों के साथ निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा कराने का दबाव है। इसके बावजूद शिक्षकों को जनगणना प्रशिक्षण में लगाया जा रहा है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताते हुए शिक्षक संगठनों ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने की मांग की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा चुनाव, जनगणना और बाह्य परीक्षा ड्यूटी में लगाने पर आपत्ति जताई है। संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर राहत दिलाने की मांग की है। संघ के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि विभाग ने शैक्षिक पंचांग के अनुसार समय से पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने भी यू-ट्यूब सत्र में इस पर जोर दिया था।
.jpeg)