यूपी बोर्ड के पोर्टल पर 15 नवंबर तक देना होगा शिक्षकों का पूरा ब्योरा
: यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा में ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 15 नवंबर तक का समय दिया गया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा पांच से 24 फरवरी तक होगी। जिले में परीक्षा के लिए अंतरिम सूची में 107 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों की सूची पर कुल 79 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनके निस्तारण की प्रक्रिया चल रही
है। माना जा रहा है कि आगामी पांच नवंबर को डीएम की बैठक के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी हो सकती है। इस बार हाईस्कूल में 38,720 और इंटरमीडिएट में 27,945 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र
व्यवस्थापक, परीक्षा सहायकों और प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षकों की नियुक्ति आनलाइन साफ्टवेयर के माध्यम से की जाती है।
इसके लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षकों और कर्मचारियों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना
यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाने के लिए मांगा गया ब्योरा
15 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
6 जिले के शिक्षकों को 15 नवंबर तक यूपी बोर्ड के पोर्टल पर विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में डाटा अपलोड नहीं करने या इसमें
लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सर्वदानंद, उप शिक्षा निदेशक।
अनिवार्य किया गया है। विवरण में शिक्षक का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नंबर और अध्यापन का विषय दर्ज करना होगा। शिक्षक की नियुक्ति जिस कक्षा के लिए हुई है, उसी के अनुरूप अध्यापन विषय का कोड भी दर्ज करना अनिवार्य है।
