|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

स्कूलों की गलत रिपोर्ट पर नपेंगे प्रिंसिपल-बाबू

 

स्कूलों की गलत रिपोर्ट पर नपेंगे प्रिंसिपल-बाबू


प्रयागराज, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी करने वाले प्रधानाचार्य और परीक्षा का काम देख रहे डीआईओएस कार्यालय के बाबू निशाने पर हैं। बोर्ड अधिकारी ऐसे प्रधानाचार्यों और बाबुओं की सूचना जुटा रहे हैं जिन्होंने परीक्षा केंद्र निर्धारण के पहले चरण में जानबूझकर गड़बड़ी की है। अब तक 100 से अधिक ऐसी गड़बड़ी पकड़ी जा चुकी है। इसके लिए जिम्मेदार प्रधानाचार्यों को डिबार किया जाएगा जबकि दोषी बाबुओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी है।






पहले चरण में ऑनलाइन केंद्र निर्धारण से पहले स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भौतिक सुविधाओं की सूचना अपलोड की थी जिसका बाद में तहसील स्तरीय समिति से सत्यापन करवाया गया था। कुछ स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने प्रबंधक से मनमुटाव या दूसरे कारणों से जानबूझकर गलत सूचनाएं भर दी जैसे स्कूल में मेन गेट नहीं है या फिर बाउंड्रीवाल और अन्य आवश्यक संसाधन नहीं है। बाद में तहसील स्तरीय समिति की रिपोर्ट ने भी वहीं रिपोर्ट लगा दी जिसके कारण केंद्र नहीं बन सके।


इससे बड़ा खेल डीआईओएस के बाबुओं ने किया। पहले से परीक्षा केंद्र बनते आ रहे स्कूलों की ऑनलाइन गलत सूचना भरकर आसपास के स्कूलों को केंद्र बनवा दिया। बाद में आपत्ति करवाई गई और उसके आधार पर डीआईओएस ने लिखकर दे दिया कि लिपिकीय त्रुटि के कारण सूचना गलत भर गई और फिर उस स्कूल को भी सेंटर बनवा लिया। आपत्तियां निस्तारण के बाद जिला स्तरीय समिति से अनुमोदित केंद्रों की सूची जब जिलों से अपलोड हो रही है तो तमाम गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही है। यूपी बोर्ड की ओर से 16 नवंबर को जिलों से मिली केंद्रों की सूची जारी की जाएगी और उस पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी जिसका निस्तारण बोर्ड की केंद्र निर्धारण समिति के स्तर से होगा।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join