दो शिक्षिकाओं में मारपीट
हनुमानगंज, दो शिक्षिकाएं स्कूल में बच्चों के सामने ही एक दूसरे की बाल खींचते हुए आपस में गुत्थम गुत्था हो गईं। सहायक अध्यापिका ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विद्यालय की एक सहायक अध्यापिका का आरोप है कि बीते 6 नवंबर को जब वह विद्यालय पहुंचीं, तो इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि जब तक वह कुछ समझ पातीं, उनके बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा गया। विद्यालय परिसर में हुई इस घटना से पठन-पाठन का माहौल भी प्रभावित हुआ है।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बहादुरपुर बड़कऊ वर्मा ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं के बीच स्कूल देर से पहुंचने को लेकर विवाद हुआ है। अभी तक विभाग को इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जाँच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
