|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

जनगणना 2026: 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे जनगणना, जानें पूरी प्रक्रिया

 


16 से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे जनगणना



प्रयागराज। जनगणना के दूसरे चरण में अब परिवार के प्रत्येक सदस्य का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से 40 सवाल पूछे जाएंगे। जनगणना के इस चरण से पहले 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया चलेगी। इसमें लोग घर बैठे मोबाइल के माध्यम से अपना विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे।






जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को स्व-गणना में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण में परिवार के प्रत्येक सदस्य की अलग-अलग जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके लिए प्रश्नावली तैयार की गई है, जिसमें 40 सवाल शामिल हैं।


जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का आंकड़ा सटीक और त्रुटिरहित होना जरूरी है। सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विकास और जनकल्याण की योजनाओं की बेहतर ढंग से योजना बना सकती है।



ऐसे करें घर बैठे स्व-गणना


16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। उत्तर प्रदेश और अपनी पसंद की भाषा चुनकर निर्देश पढ़ें। प्रथम चरण में दर्ज मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें और ओटीपी सत्यापित करें। लोकेशन मैच होने पर आगे बढ़ें, अन्यथा जिला, उपजिला और गांव या शहर चुनकर मानचित्र पर घर की लोकेशन दर्ज करें। इसके बाद परिवार के मुखिया और अन्य सदस्यों की जानकारी भरें। सभी विवरण जांचकर सबमिट करें। इसके बाद मिलने वाली स्व-गणना आईडी सुरक्षित रखें और जनगणना कर्मी को दिखाकर


जनगणना की महत्वपूर्ण तिथियां


स्वगणना-16 से 30 नवंबर 2026


घर-घर जनसंख्या गणना-एक दिसंबर से चार जनवरी 2027


बेघर व्यक्तियों/परिवारों की गणना- चार जनवरी की सायं से चार/पांच जनवरी 2027 की मध्यरात्रि तक


जनगणना की संदर्भ तिथि व समय- पांच जनवरी 2027


पुनरीक्षण व संशोधन कार्य-पांच से नौ जनवरी 2027





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join