शिक्षामित्र के घर से 15 लाख की चोरी, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
बहराइच। नाजिरपुरा निवासी शिक्षामित्र शबाना बेगम के घर से सोमवार को चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान पार कर दिए। घटना के समय वह जनगणना प्रशिक्षण में शामिल होने गई थीं। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने करीब 15 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।
शबाना बेगम के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे चोर घर में घुसे और कमरों में रखी अलमारियों व बक्सों को खंगाल दिया। दो जोड़ी सोने की कील, सोने का हार, टॉप्स, झुमकी, दो अंगूठियां और चांदी की चार जोड़ी पायल समेत अन्य कीमती सामान पार कर ले गए। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है। नगर कोतवाल बृजेंद्र मिश्रा ने बताया
कि घटना की सूचना मिली थी और जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
.jpeg)