|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

SIR: विशेष अभियान चलाकर जोड़ेंगे छूटे व युवा मतदाताओं के नाम : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

 

SIR: विशेष अभियान चलाकर जोड़ेंगे छूटे व युवा मतदाताओं के नाम : मुख्य निर्वाचन अधिकारी



लखनऊ, यूपी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी हुई मतदाता सूची में छूटे हुए और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मतदाता सूची का एक जनवरी 2027 को आधार मानकर संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा यानी एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा इसमें अपना नाम जुड़वा सकेंगे और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में वोट भी डाल सकेंगे। 






मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बुधवार को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियान को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कराए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया गया है। यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। ऐसे में अब मतदाता सूची में छूटे हुए और फर्स्ट टाइम वोटरों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।


हफ्ते भर में तैनात करें सेक्टर ऑफिसर : नवदीप रिणवा

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने सभी जिलों के डीएम, पुलिस आयुक्तों व एसएसपी को निर्देश दिए कि हफ्ते भर के भीतर सेक्टर ऑफिसर व सेक्टर पुलिस ऑफिसर की तैनाती सभी क्षेत्रों में की जाए। बुधवार को सीईओ नवदीप रिणवा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार चुनाव से चार महीने पहले सेक्टर आफिसर व सेक्टर पुलिस आफिसर की तैनाती किया जाना जरूरी है। सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की जाए। मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण कराया जाए।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join