प्रवक्ता भर्ती में आचार्य करने वालों को मौका
प्रवक्ता भर्ती में आचार्य करने वालों को मौका
प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) के 2607 पदों पर आवेदन के लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य (संस्कृत) परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी मान्य किया गया है। संस्कृत विवि से आचार्य करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में मौका देने की मांग कर रहे थे। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर है।
सचिव शासन किंजल सिंह ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सचिव मोज कुमार को बुधवार को पत्र लिखा है कि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से निर्गत आचार्य (संस्कृत) विषय की उपाधि स्नातकोत्तर उपाधि है। अतः आचार्य (संस्कृत) योग्यताधारी अभ्यर्थियों को प्रवक्ता (संस्कृत) पद के लिए आवेदन करने में कोई कठिनाई नहीं है।
संस्कृत विवि से आचार्य करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में मौका देने की मांग कर रहे थे। प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने चयन आयोग के उपसचिव को ज्ञापन देकर कहा था कि विज्ञापन संख्या 52 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में संपूर्णानंद संस्कृत विवि के छात्रों को मौका दिया गया है। जबकि प्रवक्ता भर्ती से बाहर रखा गया है जो अनुचित है। अभ्यर्थियों ने आगामी प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती में भी संपूर्णानंद संस्कृत विवि के छात्रों को मौका देने की मांग की है। गौरतलब है कि पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर है।
.jpeg)