|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

आधार अपडेट की मुफ्त सुविधा एक साल के लिए बढ़ी, यूपी में ढाई करोड़ बच्चों का काम बाकी

 आधार अपडेट की मुफ्त सुविधा एक साल के लिए बढ़ी, यूपी में ढाई करोड़ बच्चों का काम बाकी



लखनऊ। बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट कराने की मुफ्त सुविधा की समय सीमा एक साल बढ़ा दी गई है। पहले यह सुविधा 30 सितंबर 2026 तक थी। अब इसे 30 सितंबर 2027 तक बढ़ा दिया गया है। यूपी के ऐसे ढाई करोड़ बच्चों का आधार अपडेट होना बाकी है।







यूआईडीएआई उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आधार में बायोमीट्रिक अपडेट दो बार जरूरी होता है। पहली बार बच्चा पांच साल की उम्र पूरी करने पर और दूसरी बार 15 साल की उम्र पूरी करने पर। इसमें बच्चे के फोटो, फिंगर प्रिंट और आंखों की पुतली का विवरण के


अपडेट किया जाता है। । मतलब पूरा बायोमीट्रिक अपडेट किया जाता है। इससे बच्चे के बड़े होने के बाद आधार से पहचान की पुष्टि में आसानी होती है। आधार नंबर वही रहता है।


यूआईडीएआई ने सितंबर 2025 में 7 से 15 वर्ष के बच्चों के पहले अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट का शुल्क एक साल के लिए माफ किया था। इसका उद्देश्य बड़ी संख्या में लंबित अपडेट को पूरा कराना था। यूपी में करीब ढाई करोड़ बच्चों और किशोर-किशोरियों का बायोमीट्रिक अपडेट लंबित है। समय सीमा बढ़ने से अभिभावकों को अब इसके लिए एक साल और मिल गया है। अपडेट नजदीकी आधार केंद्र पर कराया जा सकता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join