संजय उपाध्याय बने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने समूह क के दो शिक्षाधिकारियों का बुधवार को तबादला किया है। इसके तहत बेसिक शिक्षा निदेशालय में तैनात उप शिक्षा निदेशक प्राइमरी संजय कुमार उपाध्याय को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ बनाया है। वहीं शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में तैनात उप शिक्षा निदेशक डॉ. ब्रजेश मिश्र को प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रयागराज के पद पर तैनात किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप सचिव चंद्र श्याम मिश्र की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ये अधिकारी बिना किसी प्रतिस्थानी की प्रतिक्षा किए हुए तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। में
