प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बी०एड० योग्यताधारी शिक्षकों के छःमाह के ब्रिज कोर्स को विभागीय प्रशिक्षण के रूप में पूर्ण कराये जाने एवं प्रशिक्षण अवधि में आवश्यक कार्यों से छूट प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया उपरोक्त विषयक सादर अवगत कराना है कि जनपद जनपद हरदोई के ब्रिज कोर्स करने वाले शिक्षक / शिक्षिकाओं द्वारा अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में दिनांक 19-09-2026 को उपलब्ध कराये गये ज्ञापन के माध्यम से कुल 03 बिन्दुओं पर माँग की गयी है जो निम्नवत हैं-
01- विशेष अवकाश की स्वीकृति ऑनलाइन सम्पर्क कार्यक्रम (PCP) के निर्धारित दिवसों (कुल 10 दिन) में प्रशिक्षण में शामिल होने वाले सभी सम्बन्धित शिक्षक / शिक्षिकाओं को कक्षा में प्रतिभाग करने हेतु विशेष अवकाश/ऑन ड्यूटी (OD) मान्य करने का कष्ट करें।
02- प्रशिक्षण के रूप में व्यवहार-चूँकि यह एक अनिवार्य विभागीय प्रशिक्षण की भाँति ही माना जाये और इसमें किसी भी शिक्षक / शिक्षिकाओं को अनुत्तीर्ण न करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
03- मातृत्व अवकाश वाली शिक्षिकाओं हेतु विशेष प्रावधान वर्तमान में जो महिला शिक्षिकायें मातृत्व अवकाश पर हैं, उनके लिये इस प्रशिक्षण में शामिल होने या उनके हितों की सुरक्षा के लिये विशेष प्रावधान / शिथिलता प्रदान की जाये।
अतः जनपद हरदोई के ब्रिज कोर्स करने वाले शिक्षक / शिक्षिकाओं द्वारा अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में दिनांक 19-09-2026 द्वारा उपलब्ध कराये गये ज्ञापन की प्रति महोदय, की सेवा में आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित।
संलग्नक-उक्तवत ।
