परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों की वरिष्ठता सूची के सम्बन्ध में।
उपर्युक्त विषयक के सम्बन्ध में सचिव, उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के पत्रांक : बे०शि०प० / 12704-780/2026-27 दिनांक 01.10.2026 द्वारा निर्देशित किया गया है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों की अनन्तिम ज्येष्ठता सूची प्रकाशित करते हुए उस आपत्ति प्राप्त कर उनका निराकरण करने के उपरान्त वरिष्ठता सूची को अन्तिम रूप दिया जायेगा। जनपद स्तर पर वरिष्ठता सूची तैयार कर परिषदीय कार्यालय को वरिष्ठता सूची प्रेषित की जाय।
अस्तु आप समस्त को निर्देशित किया जाता है कि आप द्वारा प्राप्त कराई गई सूचना के आधार पर प्राथमिक स्तर के अध्यापकों की वरिष्ठता तैयार कर आपको इस आशय से प्रेषित है कि सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार करके अध्यापकों से साक्ष्य सहित आपत्तियाँ प्राप्त करें तथा आपत्तियों को अपनी संस्तुति सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में दिनांक 12.10.2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित सुनिश्चित करें, जिससे आपत्तियों का निराकरण कराकर वरिष्ठता सूची परिषद कार्यालय को ससमय प्रेषित की जा सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
