|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

यूपी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को कल से सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप, जानें टाइमिंग

 

यूपी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को कल से सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप, जानें टाइमिंग

 

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए शनिवार को विशेष कैंप लगाया जाएगा। सभी बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहेंगे और वह लोगों को फॉर्म-6 वितरित करेंगे। नाम जुड़वाने के लिए लोग फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा करेंगे। मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।








मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए इस महीने दो विशेष कैंप लगाए जाएंगे। शनिवार को पहला विशेष कैंप लगेगा और फिर अगले शनिवार यानी 24 अक्तूबर को दूसरा विशेष कैंप लगाया जाएगा। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पहली बार मतदाता बन रहे युवाओं और छूटी हुई महिलाओं का नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मतदाता बनने को फॉर्म-6 भरने के बाद उसके साथ आयु प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र, पते के लिए आधार कार्ड, बिजली, गैस व पानी का बिल और रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जमा करनी होगी।

12 नवंबर से लेकर 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर एसएसआर की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दो नंवबर तक पोलिंग बूथों का संभाजन व पुर्नव्यवस्थापन की प्रकिया दो नवंबर तक पूरी होगी। फिर 12 नवंबर को सभी जिलों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। 12 नवंबर से लेकर 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। 28 दिसंबर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। एसएसआर के बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

विधानसभा चुनाव में बढ़ेंगे 15030 पोलिंग बूथ, 1200 पर एक बनेगा

यूपी में अब 1200 मतदाताओं पर एक पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। अभी तक 1500 मतदाताओं पर एक पोलिंग बूथ बनाया जाता था। ऐसे में विधानसभा चुनाव में इस बार पिछली बार के मुकाबले 15030 पोलिंग बूथ बढ़ जाएंगे। अब कुल पोलिंग बूथों की संख्या 177516 होगी। ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में भूतल पर बनेगा पोलिंग बूथ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा की ओर से शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पोलिंग बूथों के संभाजन की प्रक्रिया शुरू करें और इसे दो नवंबर तक पूरा करें। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों का संभाजन 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर सर्वोच्च प्राथमिकता पर समयबद्ध व त्रुटिरहित ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join