बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें अभिभावक : बीएसए
मेंहदावल, । नगर पंचायत मेंहदावल क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट गगनई बाबू में बुधवार को अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, बच्चों की प्रगति और अभिभावकों की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने की। इस दौरान सत्र परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद जरूरी है। अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई पर नियमित रूप से ध्यान दें और विद्यालय में उनकी
उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट गगनई बाबू में आयोजित हुआ कार्यक्रम परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही घर पर भी पढ़ाई के लिए उचित माहौल उपलब्ध कराएं।
बीएसए ने अभिभावकों से बच्चों की शैक्षिक प्रगति के संबंध में शिक्षकों से लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव, अशोक पाण्डेय, कमलेश चंद्र त्रिपाठी, सत्य प्रकाश, संजय राय, जय प्रकाश, बृजेश कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।
