हादसों में प्रधान शिक्षक की मौत, तीन घायल
श्रावस्ती : जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में प्रधान शिक्षक की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कालेज बहराइच में चल रहा है।
के गिलौला क्षेत्र बेलवा खतीब गांव निवासी अशोक कुमार संविलियन विद्यालय निबाभारी में प्रधान शिक्षक के पद पर तैनात थे। रविवार को वे बाइक से इकौना से घर लौट रहे थे। बौद्ध परिपथ पर माजरे के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें प्रधान शिक्षक व दूसरी बाइक पर सवार दंपती लख्खीभारी निवासी हुकुम अली तथा मसिरुन निशा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए इन्हें गिलौला सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रधान शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार न होते देख मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक गिलौला राजेश कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी प्रकार इकौना क्षेत्र के कोटवा निवासी अश्वनी कुमार शुक्ला शनिवार रात घर से बाइक से इकौना बाजार जा रहे थे। राप्ती पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल अश्वनी का मेडिकल कालेज बहराइच में इलाज चल रहा है।
