शिक्षक दंपत्ति की हत्या पर शिक्षकों का प्रदर्शन
कादीपुर, सुलतानपुर। थाना क्षेत्र के कुम्ही डढिया गांव स्थित विद्यालय परिसर में रहने वाले शिक्षक दंपत्ति की बदमाशों ने सोमवार की रात धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना को लेकर जहां शिक्षक संगठनों सहित अन्य लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। दूसरे दिन बुधवार को नाराज शिक्षक संगठन भारी संख्या में शवदाह संस्कार स्थल धोपाप घाट पहुंचे। यहां दंपत्ति
के शव घाट पर जाने से पूर्व पूर्व रोक लिए और विरोध प्रदर्शन किए। इस पर प्रशासन ने 48 घंटे के अंदर घटना का खुलासा और सुरक्षा प्रदान करने का लिखित आश्वासन दिया। इस पर शिक्षकों ने नम आंखों से मृत शिक्षक साथी और उसकी पत्नी को विदाई देकर हटे।
बेटे ने दी मुखाग्नि तो माहौल हुआ गमगीन. धोपाप घाट पर शिक्षक दंपति का अपराह्न बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान घाट का माहौल काफी गमगीन हो गया था। मृतक की इकलौते पुत्र अभ्युदय ने माता-पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
