|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

टीजीटी भर्ती में आवेदन के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं

 टीजीटी भर्ती में आवेदन के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं


उपसचिव ने कहा आयोग को शीघ्र ही एक और टीईटी कराने का मिला है निर्देश



प्रयागराज। शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 17,735 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है जिससे लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जा सके। हालांकि विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में आयु सीमा और अन्य अर्हताओं से संबंधित असमंजस की स्थिति थी।


शनिवार को आयोग ने इस संबंध







में कहा कि टीजीटी में नियुक्ति के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है। शासन ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल को रिक्त पदों के आधार पर 31 मई तक अधियाचन निश्चित रूप से


आयोग को भेजा जाए जिससे भर्ती नियमित रूप से निकलती रहे। शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नियमों के अनुसार प्रक्रिया चल रही है। कुछ असामाजिक तत्व भ्रांति पैदा कर अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहे हैं। शिक्षकों की अर्हता एनसीटीई तय करता है। यह विधिक रूप से बाध्यकारी है।


उच्चतम न्यायालय की ओर से भी यह स्पष्ट कर दिया गया है कि एनसीटीई की अर्हता के बिना अध्यापक की नियुक्ति नहीं होगी। टीईटी को पहली बार अर्हता में जोड़ा गया है इसलिए शासन के निर्देश पर आयोग ने व्यवस्था दी है कि चयनित अभ्यर्थी 30 जून 2027 तक टीईटी उत्तीर्ण हो कर प्रमाण पत्र दे दें। 


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join