टीजीटी भर्ती में प्रतिशत की बाध्यता खत्म करने की मांग
प्रयागराज। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती में संबंधित विषय में स्नातक में 50 प्रतिशत या स्नातकोत्तर में 45 प्रतिशत की अनिवार्य अर्हता से तमाम बीएड डिग्रीधारी आवेदन प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। प्रतियोगी छात्र संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि प्रतिशत की बाध्यता से बड़ी संख्या में छात्र भर्ती से वंचित रह जाएंगे।
इस अभ्यर्थियों का कहना है कि एनसीटीई की ओर से दी गई छूट के आधार पर किसी भी विषय में स्नातक में 45 प्रतिशत या स्नातकोत्तर के आधार पर बीएड की डिग्री प्राप्त किए हैं। लाखों रुपये खर्च करके तैयारी भी किए हैं। अचानक बताया गया है कि हम अयोग्य हो गए हैं। बीएड कर चुके प्रवेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यदि प्रतिशत की बाध्यता न हटाई गई तो हम कोर्ट जाएंगे।
.jpeg)