गैरहाजिर सहायक शिक्षक व प्रधानाध्यापक निलंबित
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में शनिवार सुबह निरीक्षण के दौरान न कोई शिक्षक मिला और न ही कर्मचारी। विद्यालय में एक बाहरी व्यक्ति बच्चों को पढ़ाता मिला। निरीक्षण करने पहुंची टीम ने जब उससे नाम पूछा तो वह मौके से भाग निकला। बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही और बार-बार अनुपस्थित रहने के आरोप में बीएसए संजय तिवारी ने सहायक अध्यापक अजय प्रकाश यादव और इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। निपुण भारत मिशन के जिला समन्वयक प्रशिक्षण गोविंद शुक्ल और आशुतोष के शनिवार को निरीक्षण में विद्यालय की यह स्थिति सामने आई। बीएसए के अनुसार दोनों शिक्षक पहले भी कई बार निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे।
