|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

यूपीएससी ने स्थगित की प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा, अब 9 जनवरी को होगा आयोजन

 यूपीएससी ने स्थगित की प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा, अब 9 जनवरी को होगा आयोजन




नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य और उपप्रधानाचार्य बनने की तैयारी कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भर्ती परीक्षा की तारीख बदल दी है।






एक नवंबर 2026 को होने वाली यह परीक्षा अब 9 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। आयोग ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है। परीक्षा तिथि में बदलाव के लिए दिल्ली सरकारी स्कूल शिक्षक संघ ( जीएसटीए) ने यूपीएससी से मांग की थी। जीएसटीए के महासचिव


बीएलओ ड्यूटी और शिक्षण कार्य में व्यस्त शिक्षकों को मिली राहत


अजय वीर यादव ने बताया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षक और उपप्रधानाचार्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ड्यूटी निभा रहे हैं।


इसके साथ ही उन्हें नियमित शिक्षण और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ रही है। ऐसे में शिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने बताया कि


प्रधानाचार्य और उपप्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर भर्ती शिक्षकों के लिए पदोन्नति और उच्च पदों पर पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर है। शिक्षकों की इन समस्याओं को देखते हुए जीएसटीए ने यूपीएससी को पत्र लिखकर परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी।


परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने से दिल्ली के हजारों योग्य शिक्षकों को अपनी योग्यता साबित करने और बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलेगा। इससे चयन प्रक्रिया में सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सकेगा। इसमें 124 प्रिंसपल और 704 वाइस प्रिंसपल की परीक्षा होनी है।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join