|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

बीएसए ने किया औचक निरीक्षण, 15 शिक्षक गैरहाजिर, दो स्कूल मिले बंद सुबह 10 बजे तक नहीं खुला विद्यालय

 बीएसए ने किया औचक निरीक्षण, 15 शिक्षक गैरहाजिर, दो स्कूल मिले बंद सुबह 10 बजे तक नहीं खुला विद्यालय




सीतापुर। बेहटा और रेउसा विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों का मंगलवार को बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो विद्यालय बंद मिले, जबकि 15 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कुछ शिक्षकों को निलंबन की चेतावनी भी दी।


बीएसए ने सुबह 9:07 बजे कंपोजिट विद्यालय हजरतपुर, बेहटा का निरीक्षण किया। इस दौरान कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं मिला। बीएसए ने विद्यालय में मौजूद छात्रों और अन्य कर्मचारियों के साथ प्रार्थना कराई। उन्होंने इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार राजवंशी का एक दिन का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस







गेट के बाहर बच्चे करते रहे शिक्षकों का इंतजार


जारी करने के निर्देश दिए। सुबह 9:18 बजे सहायक अध्यापिका जया लक्ष्मी विद्यालय पहुंचीं। अन्य शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का भी एक दिन का वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।


सुबह 9:30 बजे बीएसए प्राथमिक विद्यालय इस्माइलगंज, बेहटा पहुंचे तो विद्यालय बंद मिला। गेट के बाहर बच्चे शिक्षकों के आने का इंतजार कर रहे थे। बच्चों ने बताया कि शिक्षक सुबह 10 बजे के बाद आते हैं। इस पर बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभिषेक जसवानी को निलंबन की चेतावनी दी। अन्य शिक्षकों और शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।


सुबह 9:57 बजे प्राथमिक विद्यालय सुमेर में बीएसए ने बच्चों से हिंदी के शब्द लिखवाकर उनका शैक्षिक स्तर परखा। इसके बाद रेउसा के प्राथमिक विद्यालय दरियाना में बच्चों से गणित के प्रश्न हल कराए और विद्यालय में साफ-सफाई पर जोर दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसैया में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।


उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाखिन में भी एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। यहां हैंडवॉश में नल और शौचालय में पानी की कनेक्टिविटी नहीं होने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि संबंधित शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों से नोटिस का जवाब मिलने के बाद मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join