|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

बीएसए को गिरफ्तार कर 12 को अदालत में पेश करें

 बीएसए को गिरफ्तार कर 12 को अदालत में पेश करें



मुजफ्फरनगरः अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि निर्धारण के विचाराधीन मुकदमे में गवाही पर नहीं पहुंचने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा को आदेश दिया कि बीएसए कुमार दिवाकर ने किशोर की आयु संदीप कुमार को गिरफ्तार कर 12 अक्टूबर को न्यायालय में पेश करें। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार ने बताया कि नई मंडी के मुहल्ले में वर्ष 2020 को महिला के घर में घुसकर मारपीट करने के साथ हत्या का प्रयास किया गया था। इसका नई मंडी थाने में आरोपितों मोनू, कृष्णपाल, सत्यम, बंटू समेत छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो आरोपितों को स्वजन ने घटना के समय नाबालिग बताया था। इसको लेकर


अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने पुलिस को दिया आदेश


वादी पक्ष ने दोनों आरोपितों की आयु को लेकर किशोर न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। पिछले छह साल से सुनवाई चल रही है। बताया कि दोनों किशोर नई मंडी के गुलशन विहार स्थित प्राइवेट स्कूल प्रेरणा जूनियर हाईस्कूल में शिक्षा ग्रहण करते थे। यहां से प्रधानाचार्य को दोनों की टीसी उपलब्ध कराने के साथ गवाही के लिए बुलाया गया, लेकिन वह न्यायालय में पेश नहीं हो सके। इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने बीएसए संदीप कुमार के विरुद्ध नोटिस जारी कर 18 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए थे, लेकिन वह पेश नहीं हो सके। गुरुवार को भी सुनवाई पर बीएसए अनुपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join