होमगार्ड भर्ती : चिकित्सा और चरित्र सत्यापन प्रक्रिया 12 से
लखनऊ। होमगार्ड भर्ती-2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया 12 अक्तूबर से शुरू होगी। संबंधित जिले की पुलिस लाइन में दोनों प्रक्रियाएं होंगी। अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे संबंधित पुलिस लाइन में उपस्थित होना होगा।
अधिकारियों के मुताबिक अभ्यर्थियों को जिला कमांडेंट होमगार्ड की ओर से जारी पत्र के साथ सभी मूल प्रमाणपत्र और अभिलेख लाने होंगे। कम से कम 10 पासपोर्ट साइज की नई फोटो भी साथ रखनी होगी। निर्धारित प्रारूप पर चरित्र प्रमाणपत्र और 10 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी से सत्यापित शपथपत्र भी लाना होगा।
पुलिस लाइन पहुंचने पर पहचान सत्यापन, उपस्थिति, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। मेडिकल में अनफिट
हेल्पलाइन नंबर जारी : चरित्र
सत्यापन, एडमिट कार्ड संबंधित जिला कमांडेंट जारी करेंगे। अभ्यर्थियों की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 0522-2975170 और 8005194092 जारी किया गया है।
होने पर उसी दिन निर्धारित प्रारूप में मंडलीय चिकित्सा परिषद के समक्ष अपील की जा सकेगी। फिट पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को चरित्र सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेज पेश करने होंगे। अभ्यर्थियों को अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे, लंबित जांच, दोषसिद्धि या किसी अन्य महत्वपूर्ण तथ्य की सही जानकारी देनी होगी।
चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन से जुड़ी किसी सूचना के लिए केवल अधिकृत विभागीय माध्यमों पर उपलब्ध जानकारी को ही प्रमाणिक माना जाएगा। ब्यूरो
.jpeg)