अब सीधे लोन खाते में जाएगी सोलर सब्सिडी की धनराशि
वाराणसी : सरकार हर घर सोलर संयंत्र लगवाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी दे रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें, लेकिन कुछ लोगों ने जनहित की इस पहल का गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार की जब सब्सिडी मिली तो उसे लोगों ने लोन खाते में जमा कराने की बजाय व्यक्तिगत खाते में लेकर अपने अन्य कार्य में लगा दिया। इसे रोकने के लिए सरकार ने साफ्टवेयर में बदलाव
किया है। इससे सब्सिडी की धनराशि सीधे उपभोक्ता के लोन खाते में ही जाएगी।
सोलर संयंत्र लगवाने के लिए लोगों के सामने आर्थिक बाधा न हो इसके लिए बैंकों ने 5.75 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन देने की योजना बनाई। इसके तहत कोई अगर तीन किलोवाट का सोलर संयंत्र लगवाता है तो तीन-चार माह पूर्व 180,000 रुपये खर्च आता था। 10 प्रतिशत डाउन पेमेंट के रूप में 18,000 रुपये देने पड़ते थे। 1,62,000 रुपये का लोन हो जाता था। सोलर संयंत्र लगने के बाद 1,08,000 रुपये केंद्र और राज्य की सब्सिडी आ जाती है।
