लालगंज बीआरसी के कर्मचारियों में रोष, बीईओ की कथित टिप्पणी पर विवाद गहराया
प्रतापगढ़ ()। ब्लॉक संसाधन केंद्र लालगंज में कार्यरत कर्मचारियों और खंड शिक्षा अधिकारी के बीच विवाद गहरा गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि सोमवार को एक बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रवि शंकर उपाध्याय ने कर्मचारियों के लिए कचरा, कूड़ा, करकट जैसे शब्दों का प्रयोग किया, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी फैल गई। आरोप है कि इस टिप्पणी से आहत कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा सरकारी कर्मचारियों के सम्मान के विपरीत है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित अधिकारी अपने शब्द वापस लेकर खेद व्यक्त नहीं करते, तब तक सामान्य कार्य व्यवस्था प्रभावित रह सकती है।
