पत्नी ने पैर पकड़े, प्रेमी ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंट कर की हत्या
भुता (बरेली)। भुता थाना क्षेत्र के गांव फैजनगर में नरगिस नाम की महिला ने अपने प्रेमी रियाज उर्फ राजा के साथ मिलकर पति पप्पू की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव बोरे में बंद कर मिर्जापुर भट्ठे के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने सातवें दिन सड़ा-गला शव बरामद किया है। आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। सोते वक्त नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़े और रियाज ने प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। मृतक के भाई बुंदन ने नरगिस और रियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मूल रूप से भमोरा थाने के गांव बल्लिया निवासी पप्पू अपनी पत्नी नरगिस और तीन बेटे व तीन बेटियों के साथ फैजनगर में आकर बस गया था। पूछताछ में सामने आया कि रियाज का पप्पू के घर आना-जाना था। तीन-चार साल पहले रियाज और पप्पू की पत्नी नरगिस के बीच प्रेम संबंध हो गए। 10 सितंबर को पप्पू ने नरगिस और राजा को रियाज को
शव बोरे में बंदकर झाड़ियों में फेंका सातवें दिन सड़ा-गला शव मिला आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की
आपत्तिजनक स्थिति में देख देखा। इस दौरान रियाज तो वहां से भाग गया, लेकिन पप्पू ने नरगिस की पिटाई कर दी। इसके बाद नरगिस ने रियाज के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 11 सितंबर की रात नरगिस ने रियाज को बुलाया। पप्पू सो रहा था। नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़ लिए और रियाज ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद शव बोरे में बंद कर मिर्जापुर भट्ठे के पास ले गया और यहां झाड़ियों में फेंक दिया। 15 सितंबर को नरगिस और रियाज ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन इसके बाद नरगिस और रियाज के बीच विवाद होने पर जब नरगिस ने रियाज के खिलाफ हत्या की तहरीर दी तो पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ पर दोनों ने सच उगल दिया।
