68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने भाजपा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
लखनऊ। 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों के समाधान की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सीटी बजाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल वार्ता और मामले का समाधान करने की मांग की।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से संघर्षरत हैं, पर उन्हें ठोस समाधान नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बलपूर्वक कार्रवाई की। कई अभ्यर्थियों को बसों में बैठाकर ईको गार्डन भेज दिया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन किया जाए। इसके तहत ओबीसी वर्ग को 150 में से 60
मुख्यमंत्री से वार्ता की मांग
अंक (40 फीसदी) के आधार पर संशोधित परिणाम जारी कर नियुक्ति दी जाए।
अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थी तूफान सिंह ने कहा, हमारी लड़ाई अपने अधिकार और न्याय की मांग को लेकर है। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री स्वयं संज्ञान लें और भर्ती का स्पष्ट शेड्यूल जारी करें।
अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से तत्काल वार्ता करने की मांग की है। वे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश के अनुपालन और संशोधित परिणाम चाहते हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए स्पष्ट और समयबद्ध कार्यक्रम जारी करने की भी मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें न माने जाने पर लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।
