68500 के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ। 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को विधानभवन के पास धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से शासनादेश के अनुसार खाली पदों को इसी भर्ती के अभ्यर्थियों से भरने की मांग की। धरने का नेतृत्व कर रहे आदित्य पांडेय ने बताया कि 2018 में 68500 शिक्षक भर्ती का परिणाम आने के बाद से वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं। शासनादेश की अवहेलना से इस भर्ती में 27000 पद खाली रह गए। विभाग के अधिकारियों की वजह से जिन अभ्यर्थियों को नौकरी मिलनी चाहिए थी वे सड़क पर आंदोलन करने को विवश हैं। आंदोलन कर रहे युवाओं की आवाज को पुलिस के दम पर दबाया जाता है।
