अक्तूबर से 3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़ा मानदेय
लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में मिड डे मील बनाने वाले 3.54 लाख रसोइयों को अक्तूबर से बढ़ा मानदेय मिलेगा। अब उन्हें 2000 की जगह 3000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। यह सितंबर से लागू किया गया है।
बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। जिलों में मानदेय का भुगतान जिलाधिकारी के माध्यम से किया जाता है। बेसिक शिक्षा
2000 से बढ़ाकर 3000 रुपये किया गया है मानदेय
विभाग ने सभी जिलों को तय समय पर मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 1.42 लाख सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में पीएम पोषण योजना चलाई जा रही है। कुल 1.46 करोड़ बच्चों को मिड डे मील दिया जा रहा है।
