प्रयागराज में लगातार बारिश और जलभराव के चलते 26 सितंबर को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद
प्रयागराज: मौसम विभाग द्वारा जिले में जारी रेड अलर्ट (Red Alert) के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी (DM) प्रयागराज के निर्देशानुसार, जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज द्वारा जारी किया गया है। इसके तहत जनपद के सभी बोर्डों (परिषद, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई आदि) के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में शनिवार (26.09.2026) को छुट्टी रहेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने सभी स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
