पीसीएस-2025 : सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 28 से
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को सम्मिलित अधीनस्थ सेवा (पीसीएस-2025) की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। शुक्रवार को सफल 2297 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तारीख भी जारी कर दी गई। परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार, 28 सितंबर से साक्षात्कार शुरू होना है जो 24 अक्तूबर तक चलेगा। साक्षात्कार दो सत्र में होगा। पहले सत्र के अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे व दूसरे सत्र के अभ्यर्थियों को 12:30 बजे आयोग परिसर में स्थित सरस्वती भवन पहुंचना होगा। साक्षात्कार की पूरी डिटेल आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है