16 नवंबर से होगी स्व-गणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
जनगणना-2027 को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना के द्वितीय चरण 'व्यक्ति की जनगणना' के तहत नगर निगम सदन हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों, तकनीकी सहायकों और संबंधित कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) की अध्यक्षता में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, जनगणना निदेशालय लखनऊ से आए शैलेन्द्र एवं वैशाली शुक्ला ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को द्वितीय
चरण के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर में बताया गया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का अवसर मिलेगा। इसके बाद 01 दिसंबर से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार के हर सदस्य
की गणना करेंगे। 04 जनवरी को शाम 06 बजे से रात 12 बजे के बीच बेघर लोगों की गणना की जाएगी। जनगणना के दौरान छूटे हुए वर्गों को शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया है। बताया गया कि बेघर लोगों की गणना चार जनवरी की शाम छह बजे से की जाएगी।
